बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में महिला थाना में काउंसलिंग के लिए आई महिलाएं आपस में भिड़ी, बीच सड़क पर ही जमकर मचाया बवाल

पटना में महिला थाना में काउंसलिंग के लिए आई महिलाएं आपस में भिड़ी, बीच सड़क पर ही जमकर मचाया बवाल

पटना. राजधानी में महिला थाना से कुछ कदम दूर बीच सड़क पर बवाल मच गया। महिला थाना में काउंसलिंग के लिए आयी दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गई। मामला पटना के गर्दनीबाग महिला थाना का है। यहां पत्नी-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए महिला थाना में काउंसलिंग के लिए बुलाए गये थे।

दरअसल, पटना के खुसरूपुर की रहने वाली काजल की शादी बीते 9 साल पहले नालंदा जिले के नूरसराय के रहने वाले सोनू पासवान से हिन्दू रीतिरिवाज से हुई थी। दोनों को एक बेटा है। शादी के नौ साल बाद पत्नी अचानक मायका चली आयी। वह ससुराल वालों पर मरने पीटने का आरोप लगा रही है।

वहीं ससुराल पक्ष की माने तो काजल बिना बताये मायका चली गई। इन लोगों का कहना है कि काजल अपने मायके वालों के इशारों पर ससुराल वालों को झूठे आरोप में फंसा रही है। इन लोगों का कहना है कि वे लोग काजल को रखने को तैयार है। इसके वावजूद झूठे आरोप लगा कर फंसा रही है।


Suggested News