बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंजाब में कांग्रेस साफ अपनी सीट भी नहीं बचा पाए सिद्धू और सीएम चन्नी, आप ने दी पटखनी, अमरिंदर भी हारे

पंजाब में कांग्रेस साफ अपनी सीट भी नहीं बचा पाए सिद्धू और सीएम चन्नी, आप ने दी पटखनी, अमरिंदर भी हारे

DESK : पंजाब में फिर से सत्ता की कुर्सी पर बैठने की कांग्रेस की ख्वाहिशों पर आप ने झाड़ू फेर दिया है। आम आदमी पार्टी न यहां सिर्फ दो तिहाई से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। बल्कि इस जीत में उन्होंने कई दिग्गज चेहरों से भी विधानसभा में जाने का अधिकार छिन लिया है। इनमें सबसे बड़ा चेहरा पंजाब के वर्तमान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नाम शामिल है। 

जहां पंजाब के पटियाला सीट से अपनी नई पार्टी के साथ पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली ने 19873 वोटों के मार्जिन से हराया है। इसके साथ ही पंजाब में अब पांच दशक से चले आ रहे अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सफर का अंत हो गया है। माना जा रहा है कि इस हार के बाद 80 साल के अमरिंदर सिंह राजनीति से सन्यास ले सकते हैं।


सिद्धू को जिद करनी पड़ी भारी

पंजाब में सबसे चौंकानेवाला परिणाम पूर्वी अमृतसर  से सामने आई है, जहां खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को भी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें जीवन जीत कौर ने हराया। माना जा रहा है सिद्धू की यह हार पिछले कुछ माह से जिस तरह से उन्होंने पंजाब में कांग्रेस की छिछालेदार करवाई, उसके बाद अमृतसर की जनता उनसे खासी नाराज थी। जिसका परिणाम उन्हें चुनाव में उठाना पड़ रहा है।

सीएम चन्नी भी दोनों सीटों से पीछे

पंजाब में कांग्रेस की सीएम का चेहरा बनकर सामने आए चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों भदौर और चमकौर साहिब से मैदान में थे। लेकिन दोनों सीटों से वह  बुरी तरह से पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। खास तौर पर भदौर से वह बड़ी मार्जिन से पीछे चल रहे हैं।

Suggested News