बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में हत्या के प्रतिशोध में अपराधियों ने पहले महिला की बेरहमी से की पिटाई, फिर मृत समझ सड़क किनारे फेंका, इलाके में मचा हड़कंप

नालंदा में हत्या के प्रतिशोध में अपराधियों ने पहले महिला की बेरहमी से की पिटाई, फिर मृत समझ सड़क किनारे फेंका, इलाके में मचा हड़कंप

NALANDA: नालंदा में एक महिला को हत्या के प्रतिशोध में पहले अपराधियों ने बेरहमी से पिटा जिसके बाद उसे मृत समझ कर सड़क किनारे फेंक फरार हो गए। वहीं इस घटना में महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई। घटना नूरसराय थाना इलाके अंधना बेलदरिया पर गांव का है।

जानकारी के अनुसार हत्या के प्रतिशोध में बदमाशों ने खेत देखने जा रही महिला को लाठी डंडे और रॉड से बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे मृत समझ सड़क किनारे फेंक दिया।  काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन खेत की तरफ देखने गए तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने रेफर कर दिया। जहां महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। जख्मी रामस्वरुप बिंद की पत्नी गुलाबिया देवी है। परिजन ने बताया कि 3 साल पहले पेड़ काटने के विवाद में उनकी गोतनी श्याम बिंद की पत्नी रजिया देवी की हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में जख्मी गुलबिया देवी के पति रामस्वरूप बिंद को भी आरोपित किया है। पिछले 3 साल से वह फरार चल रहा है। इसी खुन्नस में श्याम बिंद और उसके सहयोगी ने इस घटना को अंजाम दिया है। नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News