बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में मजदूर को मिला 14 करोड़ का इनकम टैक्स रिटर्न भरने का नोटिस, गाँव में मचा हड़कंप

रोहतास में मजदूर को मिला 14 करोड़ का इनकम टैक्स रिटर्न भरने का नोटिस, गाँव में मचा हड़कंप

SASARAM : रोहतास में एक मजदूर को इनकम टैक्स का नोटिस दिया गया है। जिसमें उससे लगभग 14 करोड़ आयकर रिटर्न नहीं भरने का दोषी ठहराया गया है। यह मामला सामने आते ही गांव में हड़कम्प मच गया। मामला करगहर थाना क्षेत्र का है। जहां मनोज यादव नामक एक युवक जो पेशे से मौसमी मजदूर है। दिल्ली तथा हरियाणा बीच-बीच में मजदूरी करने आते जाते रहता है। 


दो दिन पूर्व उसके घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची तथा उन्हें नोटिस दिया गया कि उसके नाम पर कंपनियां चल रही है। जिसके द्वारा लगभग 14 लाख के आसपास का आयकर का रिटर्न बकाया है। अगर उसे जमा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। यह नोटिस मिलते ही मनोज तथा उसके परिजन परेशान हो गए। 

मनोज का कहना है कि दिल्ली तथा हरियाणा में जब वह काम के सिलसिले में जाता है तो उसका आधार कार्ड एवं पैन कार्ड ठेकेदारों द्वारा ले लिया जाता है। हो सके तो उन्हीं लोगों द्वारा कुछ गड़बड़ी की गई हो। रोज कमाने और खाने वाले मजदूर मनोज यादव को समझ में भी नहीं आ रहा है कि यह सब क्या है? वही उसके परिजन भी हताश हैं। 

बता दें कि पिछले कई सालों से मनोज यादव साल में 8 महीना पंजाब हरियाणा तथा दिल्ली में छोटा-मोटा मजदूरी कर 10 से 15 हज़ार रुपये मासिक कमाता है। गांव में धान की कटनी तथा रोपनी के समय मजदूरी करने गांव चले जाता है। सवाल है कि एक मजदूर पर करोड़ों का इनकम टैक्स कैसे लाद दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला फर्जरी का लगता है। जो किसी ने मनोज यादव के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड का मिस-यूज किया है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट  

Suggested News