बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर में सिरफिरे दामाद ने अपनी सास को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

समस्तीपुर में सिरफिरे दामाद ने अपनी सास को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

समस्तीपुर. जिले के रोसड़ा के रहुआ गांव में शुक्रवार की देर शाम ससुराल आए जहांगीरपुर लगमा गांव निवासी इंद्रदेव यादव के पुत्र मनोज कुमार यादव ने अपनी ही सास को ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोली मार दी। करीब चार राउंड किए गए फायरिंग में दो गोली उसकी सास आंगनवाड़ी सेविका सुरेंद्र सुधांशु की पत्नी निर्मला सुधांशु (50) के पेट व सीने में गोली लगी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

दामाद ने अपनी पत्नी कंचन देवी के कनपटी में भी गोली मारने की कोशिश की। लेकिन वह मिस फायर हो गया। घर वालों ने ससुर को एक कमरे में बंद किया। तब जाकर उनकी जान बची। अन्यथा आरोपी दामाद ने घर के सभी सदस्यों को गोली मार देते। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। इस दौरान आरोपी की पत्नी ने अपने पति को कसकर दबोच लिया। जिस कारण वह अगला फायरिंग नहीं कर सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दमाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन एवं घटनास्थल से एक खोखा बरामद की। घटना संध्या के 6:30 बजे की बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 में मृतक महिला के पुत्री कंचन देवी की शादी आरोपी से हुई थी.उस समय उपहार स्वरूप काफी सामान व नगदी उन्हें दी गई थी। इस बीच आरोपी ने अपनी पत्नी को दहेज की खातिर काफी प्रताड़ित करने लगा था। विगत दो माह पूर्व पत्नी ने रोसड़ा कोर्ट में दहेज प्रताड़ना का केस अपने आरोपी पति पर की थी। इस केस से आरोपी विचलित एवं आक्रोशित था। लोग बताते हैं कि वह नित्य अपने ससुराल आकर ससुराल वालों से झगड़ा करता था। घटना के दिन भी करीब 6:00 बजे शाम में वह अपने ससुराल आया था। आधे घंटे नोकझोंक के बाद करीब साढ़े छह बजे शाम में उसने अपने पास रखे पिस्टल से गोली फायर करने लगा। घरवाले बताते हैं कि उसने चार गोली फायरिंग की थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाशीष कमती ने बताया कि मृतक महिला के अन्त्य परीक्षण हेतु समस्तीपुर भेजा जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर आग्नेयास्त्र, मैगजीन एवं खोखा बरामद की गयी है।

Suggested News