बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में बदमाशों ने मारपीट कर मुखिया को किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

सासाराम में बदमाशों ने मारपीट कर मुखिया को किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SASARAM : जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के देदहा गांव में एक मुखिया के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें कोचस के नौआ पंचायत के मुखिया रामाकांत साह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उनका एक पैर तोड़ दिया। उन्हें इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। 


घटना के पीछे पंचायत की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मुखिया ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। बताया गया है कि कुछ बदमाश लोग देदहा गांव में उनके साथ मारपीट कर दिया। 

जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे और किसी तरह उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। रामाकांत देदहा गांव के ही रहने वाले हैं। नौआ पंचायत के मुखिया पर हुए हमले का इलाके के लोगों ने निंदा किया हैं।

वहीँ इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News