बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में पत्नी ने दांत से काटकर पति को उतारा मौत के घाट, परिजनों में मचा कोहराम

सासाराम में पत्नी ने दांत से काटकर पति को उतारा मौत के घाट, परिजनों में मचा कोहराम

SASARAM : रोहतास जिला के बिक्रमगंज में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जहां बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरना गांव में एक महिला ने अपने ही पति के गले में दांत काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बारे में बताया जाता है कि बरना गांव के 35 वर्षीय महर्षि देव सिंह की शादी 2 साल पूर्व लवली सिंह से हुई थी। उन दोनों से 10 महीने की एक पुत्री भी थी। लेकिन पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के बाद मारपीट हो गई। 

इसी दौरान आरोप है कि पत्नी लवली ने अपने ही पति के गर्दन में जबरदस्त तरीके से दांत काट लिया। जिस कारण गर्दन की नली क्षतिग्रस्त हो गई और इलाज के लिए ले जाने के दौरान ही महर्षि देव की मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां परिवार में मातम है। वही बताया जाता है कि आरोपी पत्नी फरार हो गई। चुकी पुलिस ने घर से मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाई है। साथ ही मृतक के परिजन भी पहुंचे हैं। 

मृतक के बहनोई ने बताया कि महर्षि देव सिंह की पत्नी लवली सिंह ने हीं गर्दन में दांत काट कर उन्हें जख्मी कर दिया। जिस कारण उनकी मौत हो गई। चुकी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा की मौत आखिर कैसे हुई?

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News