बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा में ग्राहक को पता नहीं, उसके नाम से निकल गया 5 लाख का मुद्रा लोन, शिकायत करने पर भड़क गया बैंक मैनेजर

शेखपुरा में ग्राहक को पता नहीं, उसके नाम से निकल गया 5 लाख का मुद्रा लोन, शिकायत करने पर भड़क गया बैंक मैनेजर

SHEKHPURA : शेखपुरा जिले के बरबीघा का बैंक आफ इंडिया कई बार विवादों में रहा है। कुछ महीना पहले एक बड़े व्यवसायी के खाते से फर्जी चेक के माध्यम से 10 लाख रुपए निकासी का विवाद सामने आया था। इसमें बैंक के प्रबंधक पर प्राथमिकी भी कराई गई थी। अब इस बैंक में एक और गोलमाल का मामला सामने आया है। गोलमाल का यह मामला मुद्रा लोन से जुड़ा हुआ है। एक ग्राहक को पता भी नहीं था और उसके नाम से मुद्रा लोन ₹5 लाख का निकल गया।

दरअसल, यह पूरा मामला बरबीघा नगर के माऊर गांव निवासी गौतम कुमार से जुड़ा हुआ है। गौतम ने बताया कि 15 दिन पहले जब वह लोन पर मोबाइल लेने के लिए गए तो दुकानदार ने सिविल जांच की तो पता चला कि उनका सिविल बहुत खराब है। उनके नाम पर बैंक आफ इंडिया से 2022 में ही 5 लाख का मुद्रा लोन निकाला हुआ है। यह जानकर वह काफी हैरान हो गए। बैंक मैनेजर से जब मिलने के लिए गए तो उन्होंने इसकी छानबीन की बात कही और 15 दिन तक लगातार दौड़ाते रहे। वही एक बार वे उनके साथ और उनके भाई के साथ भी दुर्व्यवहार पर उतर आए और काफी आक्रोशित हो गए। लेकिन उसमें सुधार नहीं हुआ। 

उन्होंने बताया कि उनके पिता गंभीर रूप से बीमार हैं। दिल्ली के बड़े अस्पताल में उनका इलाज के लिए ले जाना था। लेकिन 5 लाख का फर्जी मुद्रा लोन उनके नाम पर होने से सभी परिवार के लोग तनाव में आ गए। मैनेजर से लगातार पूछताछ पर कोई सुधार नहीं किया गया।

इसी बीच जब इसकी जानकारी लेने के लिए मीडिया कर्मियों ने बैंक प्रबंधक से संपर्क किया और उनसे जानना चाहा तो वह मीडिया कर्मी पर ही भड़क गए और काफी आक्रोशित हो गए। उधर, इस पूरे मामले में बैंक आफ इंडिया के जोनल मैनेजर अरविंद कुमार से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनको भी ग्राहक के द्वारा यह सूचना दी गई थी। यह गंभीर मसला है। इसकी जांच की जा रही है।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट

Suggested News