बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में बदमाशों ने घर में सोये दम्पत्ति की धारदार हथियार से की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सीतामढ़ी में बदमाशों ने घर में सोये दम्पत्ति की धारदार हथियार से की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एक घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक पति पत्नी की हत्या कर दी गई है। घटना महिंद्रवाड़ा थाना क्षेत्र के खनुआ घाट की है। जहां घर में सोए पति पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी हैं। घटना के वक्त घर में कोई और सदस्य नहीं थे। वारदात को अंजाम देकर भागने के क्रम में बदमाशों का एक लोडेड देशी कट्टा गिर गया है। जिसे घटनास्थल से पुलिस बरामद कर लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार के देर रात दोनों पति पत्नी अपने कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात घटना को अंजाम दिया गया है। घटना का पता तब चला घर में काम करने वाला युवक सुबह घर में आया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गयी। 

घटना की सूचना महिंद्रवाडा थाना पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई है। वही सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी डीएसपी सदर सुबोध कुमार भी घटनास्थल पहुंचकर मामले के छानबीन में जुट गए है।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय सीता राम राय व उनकी 60 वर्षीय पत्नी फूलो देवी के रूप में की गई है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक ब्याज पर पैसा लगाने का काम करते थे। इनका पूरा परिवार बाहर रहता है। बेटा और बेटी को घटना के बारे में ग्रामीणों के द्वारा जानकारी दे दी गई है। पुलिस मृतक के परिजनों के आने के इंतजार कर रही है। वही ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट 

Suggested News