बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में दर्जनों किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, 25 बीघा गेंहू की फसल जलकर हुई राख

सिवान में दर्जनों किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, 25 बीघा गेंहू की फसल जलकर हुई राख

SIWAN : जिले के हसनपुरा प्रखंड में गेंहू के खेत मे भीषण आग लगने का मामला प्रकाश में आया हैं। घटना प्रखंड के तेलकथू पंचायत के पड़डी गांव की बताई जा रही है। जहाँ गेंहूँ के खेत में अचानक आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते लगभग 25 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना से आसपास के इलाकों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक बिजली के खंभे से शॉर्ट सर्किट हो कर चिंगारी खेत में गिर गया। जिसके बाद आग पकड़ लिया। तेज हवा और गेहूं की फसल अधिक सूखी होने के कारण आग बहुत ही तेजी के साथ फैलने लगा। जब तक आग पर काबू पाया जाता। तब तक लगभग 25 बीघा से अधिक की गेहूं जलकर राख हो गया। 

इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय थाना एम एच नगर हासनपुरा को दिया। लेकिन पुलिस देरी से घटनास्थल पहुंची ।फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी समय से मौके पर नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 30 से अधिक लोगों की खेत जलकर इस अगलगी में राख हो गई है।

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News