बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में बदमाशों ने गोली मारकर की मुखिया पति की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

सिवान में बदमाशों ने गोली मारकर की मुखिया पति की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

SIWAN : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। आये दिन जिले में अपराधी इलाके में हत्या, लूट और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देकर फ़रार हो जा रहे हैं। 


ताज़ा मामला महराजगंज थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर पंचायत के मुखिया पति प्रमोद तिवारी को अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी। हत्या की घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया। 

जब मुखिया पति महाराजगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दिया। जिससे मुखिया पति प्रमोद तिवारी की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रमोद तिवारी के परिजनों में कोहराम मच गया।

सिवान से विजय की रिपोर्ट  

Suggested News