बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में बदमाशों ने दिनदहाड़े एसएसबी जवान को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

सिवान में बदमाशों ने दिनदहाड़े एसएसबी जवान को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

SIWAN : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। जिले में पुलिस एक घटना को सुलझा भी नहीं पाती है की अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। 

ताज़ा मामला महाराजगंज के रेलवे ढाला के समीप सामने आया है, जहाँ आज अपराधियों ने पुलिस के जवान को ही अपना निशाना बना लिया। बताया जा रहा है की महाराजगंज  रेलवे ढाला के पास मोटरसाइकिल से आए हुए दो अपराधियों ने अपने वर्चस्व के लिए दहशत पैदा करने के लिए प्रशासन के ही एक जवान पर फायरिंग कर गम्भीर रुप घायल कर दिया। हालांकि घायल व्यक्ति उस समय सिविल ड्रेस में  था.. लेकिन नीचे आर्मी टाइप का पजामा पहने हुए था। भगवानपुर थाने में पदस्थापित एस एस बी के जवान अनिल सिंह को बाएं कंधे में गोली लगी है, जो  हड्डियों के बीच में फस जाने के कारण गोली नहीं निकाली जा सकी है। इसके बाद उसे सदर अस्पताल में रेफर किया गया। बताया जा रहा है की जिस बाइक से अपराधी आए थे। वह बाइक छपरा के बेबी कुमारी के नाम से दर्ज है। हालांकि बाइक के चेचिस नंबर के अनुसार नंबर प्लेट भी दूसरे गाड़ी का है। बाजीगर के रेस की तरह कमर में पिस्टल लेकर चलने वाले ऐसे युवाओं की तादाद को अगर प्रशासन सही मायने में जांच करें तो लगभग दर्जनों गिरफ्तारी प्रतिदिन संभव है। 

वही डी एस पी पोलस्त कुमार के साथ थानाधयक्ष अशोक कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुचकर सभी बिन्दुओं की गहन जाँच कर रहे है। सूत्र बताते हैं कि महाराजगंज के अनुमंडल मुख्यालय में चल रहे कोचिंग सेंटर और हाई स्कूल तथा कॉलेज से संबंधित छात्र जितने ही शौक से बाइक और मोबाइल रखते हैं, उतने ही शौक से पिस्टल भी रखते हैं। शस्त्र रखने का शौक ऐसा है कि कुछ युवा ग्रुप में पैसा मिला कर पिस्टल खरीदते हैं। मौका ए वारदात पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ गोरियाकोठी,बसंतपुर, दरौंधा, महाराजगंज थाने की पुलिस एक्शन मूड में है। घायल अनिल सिंह आरा के  स्वर्गीय विष्णु सिंह के पुत्र हैं जो कि महाराजगंज में एसडीपीओ के बॉडीगार्ड रह चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले को गम्भीरता से जांच कर रही हैं।


सिवान से विजय कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News