बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में पुलिस ने लूट समेत कई मामले में चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार समते गहने व लैपटॉप भी बरामद

सिवान में पुलिस ने लूट समेत कई मामले में चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार समते गहने व लैपटॉप भी बरामद

सिवान. पुलिस ने हथियार के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आराधियों के कब्जे से लूट का लैपटॉप, देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, मोबाइल व लूटे गए गहने को भी बरामद किया है।  इन अपराधियों पर लूट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 

लकड़ी नविगंज के थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी रुपये व आभूषण लूट समेत कई संगीन मामलों में सलिंप्त है। लकड़ी नविगंज काण्ड 345/22 आर्म्स एक्ट में पुलिस ने तेलिया निवासी बालेद्र राय व कापड़ीपुर निवासी सोनू कुमार को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।

बताते चले कि गिरफ्तार युवक ने कई संगीन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कई घटनाओं में अपनी सलिंप्ता स्वीकार की। काण्ड संख्या 346/22 आर्म्स एक्ट में जामों थाना क्षेत्र के डुमरा निवासी सूरज कुमार व अर्जुन सिंह दोनों को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए मदार्पुर गंडक नहर पर योजना बना रहे थे। इसकी सूचना लकड़ी नबी गंज थाना प्रभारी को मिली। इसके बाद त्वरित करवाई करते हुए थाना प्रभारी दल बल के साथ सभी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपराधी ने पुलिस पूछताछ में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है।

इसकी जानकारी मिलते ही डीएसपी पोलस्त कुमार ने पुलिस पदाधिकारी के साथ लकड़ी नबीगंज पहुंचकर लंबित मामले का निरीक्षण किया व गिरफ्तार अपराधियों को उक्त मामले में रिमांड पर लेने की बात कही है। अपराधियों के पास से लूट का लैपटॉप, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, मोबाइल व लूटे गए गहने भी बरामद किये गये हैं। इसके बाकी साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगतार छपेमारी कर रही है।

Suggested News