बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएए के समर्थन में भाजयुमों ने रांची में बनायीं मानव श्रृंखला, कहा एक्ट नागरिकता देने के लिए, लेने के लिए नहीं

सीएए के समर्थन में भाजयुमों ने रांची में बनायीं मानव श्रृंखला, कहा एक्ट नागरिकता देने के लिए, लेने के लिए नहीं

RANCHI : भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश और रांची महानगर के संयुक्त तत्वाधान में सीएए पर लोगों को जागरूक करने के लिए आज कचहरी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक मानव श्रृंखला बनाया गया. हजारों की संख्या में रांची की जनता ने मानव श्रृंखला में भाग लेकर अपना समर्थन दिया. यह कार्यक्रम भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, रांची महानगर के अध्यक्ष सूर्य प्रभात और ग्रामीण जिला के अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे के नेतृत्व में संपन्न हुआ. आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, रांची के सांसद संजय सेठ, राज्यसभा के सांसद महेश पोद्दार, रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, रांची की मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवम दीनदयाल बरनवाल विशेष रूप से उपस्थित थे

इसे भी पढ़े : घर में अकेली देखकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा सीएए लोगों को नागरिकता देने का बिल है लेने का नहीं. कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां लोगों में भ्रम फैला कर देश को बांटना चाहती है. धारा 370, 35a, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग सफलतापूर्वक प्रशस्त होने पर विपक्ष की सभी पार्टियां  फ्रस्ट्रेशन में है. सीएए पर देश की जनता जानना चाहती है कि आखिर कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है. नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अनगिनत शरणार्थियों के जीवन में एक आशा की किरण लेकर आया है. धर्म के आधार पर भारत विभाजन का दंश झेल रहे इन 3 देशों के परिवारों को इससे नया जीवन मिलेगा. इस निर्णय से भारतवासियों का सर गर्व से ऊंचा हुआ है. इन 3 देशों में जो वहां हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, और ईसाई समुदाय के लोग हैं जिनकी संख्या लगातार घट रही है, वैसे लोग कहां जाएंगे? सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है. कांग्रेस और वामपंथी ने जिस प्रकार इसका विरोध करने का प्रयास किया है, इससे इन दलों की वोटबैंक एवं तुष्टीकरण की राजनीति एक बार फिर बेनकाब हुई है. 

इसे भी पढ़े :  गया के अलीगंज में अनिश्चितकालीन धरना 15 वें दिन जारी, महिलाओं के किया जमकर प्रदर्शन

राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा पाकिस्तान में धार्मिक आधार पर वहां रह रहे अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया जाता है. वहां रह रहे अल्पसंख्यक खासकर हिंदुओं को जबरन धर्म परिवर्तन, नरसंहार, बलात्कार और उनके संपत्तियों पर अवैध कब्जा किए जा रहे हैं. इन सबसे बचकर वह भारत आते हैं तो भारत में उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई मूलभूत सुविधा नहीं मिल पाती है. यह पूर्ण रूप से मानवीय अधिकारों का हनन है. इसलिए इनको यह सभी सुविधा प्राप्त हो. इसलिए सीएए कानून लाया गया है. 

वहीँ रांची के विधायक झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा कांग्रेस और वामपंथी देश में तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है. अफजल गुरु के समर्थन करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग देश विभाजित करना चाहते हैं. यह वही वामपंथी है जो पानी रूस में पड़ता है तो छाता हिंदुस्तान में लगाते हैं. जेएनयू को वामपंथी और टुकड़े-टुकड़े गैंग का अड्डा बना दिया गया है. वहां से बड़े इतिहासकार अकबर को महान बताते हैं. अब यह नहीं चलेगा. जयचंद और जाफर जैसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. ममता बनर्जी जो मुख्यमंत्री बनने के पहले तक घुसपैठियों का विरोध कर रही थी, आज वही उसक समर्थन कर रही है. वोट बैंक की राजनीति अब नहीं चलेगी. 

इसे भी पढ़े : पटना में लूट के दौरान अपराधियों ने निजी कंपनी के कर्मचारी को मारी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

आज के इस कार्यक्रम में सोना खान, नीरज पासवान, सत्यनारायण सिंह, सीमा शर्मा, राज श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, राकेश चौधरी, कुणाल यादव, वरुण तिवारी,किसलय तिवारी, संजय पोद्दार, श्रीनिवास, राहुल अवस्थी, पवन पासवान ,रितेश तिवारी, ललित ओझा ,मनोज पांडे, सुरेंद्र महतो, सतीश सिन्हा, रवि मुंडा, पवन साहू ,केके गुप्ता, वरुण साहू ,धर्मेंद्र सिंह, छतर धारी महतो,   सुबेश   पांडे, अजय गिरी, संतोष मिश्रा ,अरुण पांडे ,उपेंद्र रजक ,स्वामी सौम्य ,उत्तम यादव, मुनचुन राय, मिश्रा,  प्रवीण लोहिया ,हिंदू जागरण मंच के सुजीत सिंह ,अशोक पुरोहित, अमृत रमन, सुरेंद्र महतो, सतीश सिन्हा , उपेंद्र रजक, सुनील यादव, ननकू तिर्की, दीनू शौर्य, रोमित नारायण, रजनी आनंद, राजदीप ,नीरज कुमार ,कृष्णा , राकेश सिंह ,ज्ञानदेव झा, कमल झा ,पूजा सिंह, दर्पणा थापा, पूनम साहू ,पायल सोनी ,गीता वर्मा ,नीलम चौधरी ,सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने दी.

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News