बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घरेलू विवाद में महिला ने बच्चों संग लगाई आग, इलाज के दौरान मां और बेटे की मौत

घरेलू विवाद में महिला ने बच्चों संग लगाई आग, इलाज के दौरान मां और बेटे की मौत

NAWADA : जिले के पकरीबरावां के मोहन बिगहा में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों समेत आग लगा ली। इसमें मां और उसके दो वर्षीय बेटे ऋषि की मौत हो गयी है। इस घटना में महिला समेत दोनों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए थे। तीनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मां और एक बेटे की मौत हो गयी।  

घटना के संबंध में बताया गया है कि मोहन बिगहा निवासी भरत चौहान की अपनी पत्नी दुनिया देवी के साथ विवाद हुआ। विवाद से आक्रोशित दुनिया देवी ने अपने 1 और 2 वर्षीय दो बच्चों के साथ आग लगा ली। इस घटना में तीनों 80 प्रतिशत जल गए। 

महिला के पति भरत चौहान बताया कि गोतिया से झंझट करने को लेकर उसे मना करता था। इसी बात को लेकर रात में उसके साथ विवाद हुआ था। रात से ही वह गुस्से में थी। सुबह अचानक उठकर उसने बच्चों समेत आग लगा ली। वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी विवाद में महिला ने दो बच्चे के साथ खुदकुशी करने की कोशिश की, जिसमें इलाज के दौरान महिला और उसके एक बेटे ऋषि की मौत हो गयी। सभी पहलुओं से मामले की जांच चल रही है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News