बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : खेल खेल में मामा ने सगे भांजा पर चलाई गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : खेल खेल में मामा ने सगे भांजा पर चलाई गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

ARARIA : जिले के फारबिसगंज के रमई गांव में खेल-खेल में मामा ने अपने सगे भांजे पर गोली चला दी। जिससे भांजे के कंधे पर गोली लग गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। हालाँकि गोली अभी शरीर से निकला नहीं है।

परिजनों ने बताया कि खेल-खेल में पिस्टल चेक करने वक्त फायरिंग हो गयी। हालांकि सच्चाई का पता पुलिसिया तफ्तीश से ही पता चल पायेगा। फिलहाल घायल को पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। 

फारबिसगंज SDPO रामपुकार सिंह ने बताया कि खेल-खेल में ही क्रिकेट खेलने के दौरान धीरज झा ने अपने 12 वर्षीय भांजे अमित झा पर गोली चला दी। एसडीपीओ ने कहा कि FIR की प्रक्रिया चल रही है। 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट 

Suggested News