बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में अंडर सेक्रेट्री के घर में लुटेरों की हैवानियत, लूटपाट के दौरान छेड़खानी की कोशिश

पटना में अंडर सेक्रेट्री के घर में लुटेरों की हैवानियत, लूटपाट के दौरान छेड़खानी  की कोशिश

PATNA :  राजधानी पटना में अब सरकार के अफसर भी महफूज नहीं हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सरकार के रसूख वाले इलाके में भी खून के छीटें उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। आज तड़के लुटेरों ने सचिवालय थाना इलाके में योजना विभाग के अंडर सेक्रेट्री राजीव कुमार के घर पर धावा बोल दिया। लूटपाट के दौरान लुटेरों ने राजीव कुमार को गोली मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।  सीएम के सचिव मनीष कुमार वर्मा राजीव कुमार को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

 

लूट के दौरान हैवानियत की कोशिश
इस घटना के खिलाफ सचिवालयकर्मियों में गहरा रोष है। सचिवालय सेवा संघ के महासचिव ने कहा कि अब पटना में सारे लोग असुरक्षित हो गये हैं। अब तो इज्जत भी खतरे में पड़ गयी है। अपराधी अब दानव बन गये हैं। आज जब लुटेरे राजीव कुमार के घर में दाखिल हुए तो घर के लोगों ने चाबी उन्हें सौंप दी। लूटपाट के दौरान लुटेरों ने घर की लड़की पर भी हाथ डालने की कोशिश की। यह देख कर राजीव कुमार बचाने आये। राजीव कुमार के विरोध करने पर लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी। लहूलुहान राजीव कुमार को अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

मुख्यमंत्री के सचिव हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। सीएम के सचिव मनीष कुमार वर्मा राजीव कुमार को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कल ही वैशाली के जन्दाहा में प्रखंड प्रमुख की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। सीएम जिस कानून के शासन की बात करते रहे हैं अब उस पर सवाल खड़ा हो गया है। क्या यही है कानून का शासन ?

Suggested News