बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में घुसकर महिला को मारी गोली, हालत गंभीर, इलाके में मचा हड़कंप

घर में घुसकर महिला को मारी गोली, हालत गंभीर, इलाके में मचा हड़कंप

SITAMARHI : जिले में बेखौफ अपराधियों द्वारा घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी गई। इस घटना में गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से शहर से सटे भूपभैरो गांव की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती रात भूपभैरो गांव निवासी शंकर पटेल की पत्नी रीना देवी अपने घर में सोई हुई थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसके घर में घुसकर उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद ग्रामीण जुट गये। इस दौरान अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। गंभीर रुप से घायल रीना देवी को आनन-फानन में परिजन स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के पीछे जमीन विवाद का कारण बताया जा रहा है। 

इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। नगर थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि घायल रीना देवी का कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा है, हो सकता है कि उस विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया हो। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्ह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

सीतामढ़ी से आदित्यानंद की रिपोर्ट

Suggested News