बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अगलगी की घटना में गरीब का पूरा आशियाना जला, बुजुर्ग महिला सहित परिवार के सदस्य झुलसे, लाखों का नुकसान

अगलगी की घटना में गरीब का पूरा आशियाना जला, बुजुर्ग महिला सहित परिवार के सदस्य झुलसे, लाखों का नुकसान

NAWADA :  नवादा जिले में बकसौती गांव में सोमवार की रात ऐक घर में अगलगी की घटना हुई है. जिसमें पूरा घर जलकर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। इस अग्निकांड में एक महिला के भी झुलस गई है। वहीं परिवार के बाकी सदस्य भी आग में झुलस गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जाता है कि रविंदर यादव के घर में आग लगी हैं। आग कैसे लगा इसकी कोई जानकारी किसी को अब तक नहीं है। आग ने अपना रूप इस तरह धारण किया कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया और पूरी झोपड़ी छप्पर का बर्बाद हो गया। आग की चिंगारी देखकर लोग आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया और मौके पर दमकल विभाग को सूचना दिया गया है। आग की जानकारी हुई तो शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग बुझी तब तक सो रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। आग बुझाने के प्रयास में बुजुर्ग का बेटा भी झुलस गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

 पीड़ित ने बताया कि आग कैसी लगी यह पता नहीं चल पाया। आग में घर में रखा लाखों की सामान भी जलकर राख हो गया। आग किस कारण लगी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही बताया जाता है कि रविंदर यादव की पत्नी कुसुम देवी बेटा रूपेश कुमार और रितेश कुमार भी आग के चपेट में झुलस गए हैं। वहीं महिला की हालत काफी गंभीर है।


Suggested News