बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी की खुशी में दुल्हन ही स्टेज से करने लगी हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

शादी की खुशी में दुल्हन ही स्टेज से करने लगी हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Khagaria : शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के कई मामले सामने आते हैं। लेकिन खगड़िया जिले में हुए एक शादी समारोह में हुए हर्ष फायरिंग का मामला इन सबसे थोड़ा अलग है। यहां स्टेज पर से ही दुल्हन बनी युवती ही बंदूक से गोलियां चलाती हुई नजर आई। वहीं साथ में दूल्हा पीछे खड़ा नजर आया। गोली चलाने के बाद दुल्हन भी बेहद खुश नजर आई।

शादी में दुल्हन द्वारा हर्ष फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से नई नवेली   दुल्हनियां के हाथ में बंदूक थमाया जाता है और फिर उसे फायरिंग करने को कहा जाता है। और फिर  वह फायरिंग  करती है जिसकी आवाज भी साफ साफ सुनाई  दे रही है।


तीन दिन पहले का है वीडियो

वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि खगङिया के भरतखंड के रहनेवाले आशिफ राजा की शादी पांच मई को नवगछिया के वलहा में हुई थी। उसके बाद रिसेप्शन की पार्टी 10मई को खगड़िया के भरतखंड में आयोजित की गई थी। इसी पार्टी के दौरान नई नवेली दुल्हन हर्ष फायरिंग करते नजर आ रही है।

थोड़ी से चूक से हो सकती थी बड़ी घटना

शादी विवाह में इस तरह के हर्ष फायरिंग का प्रचलन बिहार में तेज से बढ़ रहा है। लेकिन यहां इस बात का ख्याल नहीं रखा जाता है कि थोड़ी सी चूक से किसी की जान भी जा सकती है। वहीं कानूनन गलत होने के बाद भी पुलिस इस पर पूरी तरह से रोक लगाने में नाकाम साबित होती है।

Suggested News