बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जीत की खुशी में मुखिया ने करवाया ऑर्केस्ट्रा, बार बालाओं ने जमकर लगाये ठुमके

जीत की खुशी में मुखिया ने करवाया ऑर्केस्ट्रा, बार बालाओं ने जमकर लगाये ठुमके

गोपालगंज. जीत के जश्न में डूबे एक मुखिया के द्वारा जमकर ऑर्केस्ट्रा में बार बालाओं का डांस कराया गया। इस डांस पार्टी में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मामला बरौली प्रखंड के लरौली पंचायत का है। यहां पर नवनिर्वाचित मुखिया प्रभावती देवी के पति भूपेंद्र सिंह उर्फ भोट सिंह के द्वारा इस डांस पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें मशहूर डांसर काजल कुमारी को बुलाया गया था।

बता दें कि बिहार में त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव खत्म हो गया है। इसमें जीते उम्मीदवार रंग बिरंगे कार्यक्रम आयोजित करवा रहे हैं। इस बीच गोपालगंज में एक मुखिया ने ऑर्केस्ट्रा का प्रोग्राम आयोजित करवाया। इसमें मुखिया बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाये। मुखिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 



 

Suggested News