बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीमपुर खिरी केस में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी एवम् उनके पुत्र के गिरफ्तारी की मांग को लेकर गया कांग्रेस ने दिया धरना

लखीमपुर खिरी केस में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी एवम् उनके पुत्र के गिरफ्तारी की मांग को लेकर गया कांग्रेस ने दिया धरना

GAYA : गया उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी किसान नरसंहार के हुकुमदहिंदा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी की अविलंब बर्खास्तगी  एवम् नरसंहार करने वाला उनका पुत्र आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी, किसान कांग्रेस, इंटक, एवम् कांग्रेस सेवादल के नेता कार्यकर्ता गया के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में शांतिपूर्ण धरना दिया।       धरना कार्यक्रम कि अध्यक्षता  अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू एवम् संचालन किसान कांग्रेस अध्यक्ष युगल किशोर सिंह ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसान नरसंहार के मामले में देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार एवम् दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश के बाद भी योगी आदित्यनाथ सरकार टाल, मटोल कर रही है, तथा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी गलत बयानी कर अपने पुत्र को बचाने एवम् केंद्र तथा राज्य सरकार सबूत मिटाने में लगी हुई है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह उत्तर प्रदेश प्रभारी  प्रियंका गांधी जी को तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा डिटेन किया गया। झूठे मुकदमे में फंसाने के बाद भी प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सहित सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता द्वारा केंद्र कि मोदी सरकार एवम् उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ जम कर विरोध करने पर लखीमपुर खीरी जाने एवम् पीड़ित किसानों एवं पत्रकार के परिवार से मिलने जाने दिया गया।


नेताओं ने कहा कि  राहुल गांधी जी,  प्रियंका गांधी जी, पंजाब एवम् छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा आदि पीड़ित किसानों के परिवार एवम् पत्रकार के परिवार को ढाढस बंधाया तथा पंजाब एवम् छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने मृतक परिवारों को 50, 50 लाख दिया।  नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय से किसान नरसंहार के लिए दोषी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने तथा उत्तर प्रदेश सरकार से यथा शीघ्र मंत्री के बेटा आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने की मांग की है।

धरना को पूर्व विधायक मो खान अली, इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, विनोद उपाध्याय, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, ओंकार नाथ सिंह, सुभाष चन्द्र, कांग्रेस वर्कर्स कमिटी के अध्यक्ष अशरफ इमाम, सूरज कुमार, फिरोज रजा, मो अजहरुद्दीन, बबलू कुमार, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान, आदि ने संबोधित किया।

Suggested News