बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीन विवाद में पड़ोसी को जिंदा जलाने का प्रयास, हालत गंभीर

जमीन विवाद में पड़ोसी को जिंदा जलाने का प्रयास, हालत गंभीर

MUNGER : जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जमीनी विवाद को लेकर एक पड़ोसी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। इस घटना में पड़ोसी 80 प्रतिशत से ज्यादा जल गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के दिलावरपुर वाड़ा निवासी 50 वर्षीय सुरेश शर्मा का अपने पड़ोसी दयानंद मंडल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज अहले सुबह 5 बजे  सुरेश ईट खरीदने  भट्टा पे पैदल जा रहा था। तभी उसे  दयानंद मण्डल, फणिकांत मण्डल ओर उसकी पत्नी बॉबी देवी ने  उसे पकड़ लिया और उसके ऊपर पेट्रोल छिडकर आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही सुरेश के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।  

इस मामले को लेकर पीड़ित की ओर से  कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें पड़ोसी दयानंद मंडल, फणिकांत मंडल और उसकी पत्नी बॉबी देवी पर  जिंदा जलाकर मार डालने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Suggested News