बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पिछले 24 घंटे में अररिया में 34 डिग्री के करीब तापमान, पटना में भी सामान्य से अधिक रही मौसमी गर्मी, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

पिछले 24 घंटे में अररिया में 34 डिग्री के करीब तापमान, पटना में भी सामान्य से अधिक रही मौसमी गर्मी, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

PATNA : बिहार में मौसम का तापमान हर दिन बदल रहा है। कई जिलो में तापमान अभी से ही 34-35 के करीब पहुंचने लगी है। यहां तक कि राजधानी पटना में भी पिछले 24 घंटे में सामान्य से एक डिग्री अधिक तापमान रिकार्ड किया गया है। बात अगर पूरे प्रदेश की करें तो शनिवार को अररिया सबसे गर्म जिला रहा। यहां शनिवार को 33.8 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं गया सबसे ठंडा जिला रहा। यहां टेम्परेचर 11.7 डिग्री दर्ज किया गया है। 

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले सप्‍ताह भर में मौसम के तेवर गर्म ही रहने के आसार हैं। प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह निरंतर बना हुआ है। इसकी गति 10-12 किमी प्रतिघंटा है। इन मौसमी प्रभाव के कारण प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना होने के साथ आसमान साफ रहेगा। आसमान साफ रहने से प्रदेश में तीन दिनों बाद रात और दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अंतिम सप्‍ताह में मौसम के तेवर तल्‍ख रहने की संभावना हैं। दिन में तापमान तेज रहेगा। विशेषकर होली के दौरान तापमान में अधिक गर्मी त्योहार का मजा किरकिरा  कर सकती है। 

स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा प्रभाव

अभी जिस प्रकार का मौसम है, उसका प्रभाव स्वास्थ्य पर भी पड़ने से इनकार नहीं किया गया है। सुबह के समय मौसम में ठंडक रह रही है। जबकि दोपहर में तेज धूप हो रही है। दो तरह के मौसम से शरीर पर असर पड़ रहा है। इस कारण लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। सर्दी-खांसी और बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। इस कारण बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें

प्रदेश    अधिकतम     न्यूनतम 

पटना           31.7          15.0

गया             29.9          11.7

मुजफ्फरपुर  29.4          18.1

भागलपुर      32.2         16.4

पूर्णिया         32.1         16.6

सुपौल         32.1          18.1

Suggested News