बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीच बाजार अपराधी ने महिला पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, हाथ, पैर और स्तन काटा, इलाज के दौरान हुई मौत

बीच बाजार अपराधी ने महिला पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, हाथ, पैर और स्तन काटा, इलाज के दौरान हुई मौत

BHAGALPUR : पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास देर शाम नीलम देवी को शकील मियां नाम के अपराधी के द्वारा चाकू से वार कर वीभत्स तरीके घायल कर दिया गया। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत नाजुक देखते हुए महिला को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल लाने के दौरान ही महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। बदमाश ने महिला के पीठ, दोनों हाथ काट दिए। उसके स्तन को भी काट दिया गया। वही सर पर भी चाकू से कई वार किए गए। 

महिला के पति का कहना है कि शकील मियां पहले घर आता था। जिसके बाद उनके द्वारा उसे घर आने से मना किया गया था। जिसको लेकर उसने घटना को अंजाम दिया है। 

वहीं घटना के बाद महिला ने भी हमलावर का नाम बताया है। जिसकी रिकॉर्डिंग आसपास के लोगों ने की थी। घटना के बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि मुख्य अपराधी शकील मियां अभी भी फरार है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News