बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में मार्च के महीने में ही मई-जून की तरह गर्मी, अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार

बिहार में मार्च के महीने में ही मई-जून की तरह गर्मी, अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार

पटना. प्रदेश ठंड खत्म होते ही तेजी से गर्मी बढ़ रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। इससे मार्च महीने में लोगों के पसीना छुटने लगा है। मार्च महीने में ही मई जुन की तरह गर्मी लग रही है। रविवार को बांका राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आज भी गर्मी परेशान करेगी। वहीं बदलते मौसम और तेजी से बढ़ती गर्मी से सेहत प्रति लोगों को सतर्क रहना होगा।

रविवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं हरनौत, बक्सर एवं बेगूसराय का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान सहरसा के अगवानपुर का रहा। वहां पर न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बने रहने की उम्मीद है।

वर्तमान में वातावरण में बढ़ रही गर्मी और तेज धूप की वजह से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। प्रदेश का पारा दोपहर में काफी चढ़ जा रहा है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि तेज धूप में बच्चों को खुले सिर घर से बाहर न निकालें। ज्यादा देर तक तेज धूप में रहने पर भी बच्चों को परेशानी हो सकती है। दोपहर में बच्चों को छांव में रखने का प्रयास करें। बच्चों को सुबह-शाम में ही घर से बाहर खेलने के लिए भेजें।


Suggested News