बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आर्केस्ट्रा में डांस के नाम पर देह व्यापार, 17 लड़कियों को मिली मुक्ति

आर्केस्ट्रा में डांस के नाम पर देह व्यापार, 17 लड़कियों को मिली मुक्ति

MOTIHARI :  मोतिहारी में आर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापा मार कर 17 लड़कियों को धंधेबाजों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस मामले में 12 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

 क्या है मामला

मुम्बई से नेपाल की दो लड़कियां गायब हो गयीं थीं। मुम्बई की संस्था प्रोजेक्ट कल्कि और जस्टिस वेंचर इंटरनेशनल इन लड़कियों की खोज में लगे थे। उन्हें इन दोनों लड़कियों के बिहार के पूर्वी चम्पारण के तुरकौलिया में होने की सूचना मिली। इसके बाद मुम्बई की संस्थाओं ने बिहार के डीजीपी से इस मामले में मदद मांगी। डीजीपी के निर्देश पूर्वी चम्पारण के पुलिस अधीक्षक ने आज इस मामले में एक्शन लिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तुरकौलिया के महनावा, जयसिंहपुर और बेलवा में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ प्रोजेक्ट कल्कि एनजीओ के कर्मचारी भी थे। 

17 महिलाओं को मुक्त कराया गया

इस इलाके में मन्नान मलिक नामक शख्स आर्केस्ट्रा चलाता था। आरोप है कि आर्केस्ट्रा में डांस के नाम पर महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था।  इस मामले में आर्केस्ट्रा संचालक मन्नान मलिक, उसकी पत्नी समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन 17 महिलाओं को मुक्त कराया गया है उनमें कई नाबालिग हैं। ये सभी लड़कियां देश के अलग अलग राज्यों से हैं। इन्हें एजेंटों के जरिये बहला फुसला कर लाया गया था। इन्हें कैद में रख कर आर्केस्ट्रा में डांस कराया जाता था और फिर देह व्यापार में ढकेल दिया जाता था। डीएसपी मुरली मनोहर मांझी मुक्त करायी गयी लड़कियों से पूछताछ कर रहे हैं।

 REPORT BY HIMANSHU


Suggested News