बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यक्रम में बोले सुधीर शर्मा- 'हमें किसी से परहेज नहीं, जो सम्मान देंगे उनका साथ देंगे'

भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यक्रम में बोले सुधीर शर्मा- 'हमें किसी से परहेज नहीं, जो सम्मान देंगे उनका साथ देंगे'

जहानाबाद. भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के तत्वावधान में जिले के स्थानीय महामाया वेंकट हॉल में शुक्रवार को संगठन की सदस्यता के मद्देनजर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष एवं हुलासगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख देवेंद्र नाथ शर्मा ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे संगठन के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि समाज किसी भी राजनीतिक दल का बंधुआ मजदूर नहीं है। जो समाज को सम्मान देगा। समाज उसका साथ देगा।

उन्होंने समाज को एकजुट करने पर बल देते हुए कहा कि कभी हमारे समाज का गौरवशाली अतीत था। लेकिन खुद की गलतियों की वजह से आज समाज हाशिए पर चला गया है। आज जरूरत है समाज की खोई हुई प्रतिष्ठा पुनः प्राप्त करने की। इस दौरान जिले की सामाजिक कार्यकर्ता व नेत्री इंदु कश्यप ने कहा कि आज भी हम कमजोर नहीं हैं। बस जरूरत हैं समाज को संजोने की और उसे एकजुट करने की।

कार्यक्रम के दौरान बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. कृष्ण सिंह को सर्वसम्मति से भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम में फ्रंट के जिले के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुखिया मृत्युंजय कुमार उर्फ पप्पू शर्मा ने भी अपनी बात रखी।

इस मौके पर संगठन के महासचिव अनंत कुमार, महासचिव राजीव कुमार कंचन, महासचिव वेद प्रकाश, सचिव सिद्धनाथ कुमार, सुनील कुमार, पूर्व मुखिया योगेंद्र कुमार उर्फ़ पन्ना, नालंदा जिलाध्यक्ष संजय कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक शर्मा, सुमित सरकार, मृत्युंजय कुमार उर्फ भोला, प्रह्लाद भारद्वाज, संजीव कुमार उर्फ बबलू, डॉक्टर रीता, समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं मंच का संचालन संगठन के प्रदेश सचिव शिशिर कौण्डिल्य ने किया।


Suggested News