बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP DESK : जनसभा में कल्याण सिंह ने माँगा चंदा तो छोटी पड़ गयी चादर, लोगों ने दे दिए लाखों रूपये, पढ़िए पूरी खबर

UP DESK : जनसभा में कल्याण सिंह ने माँगा चंदा तो छोटी पड़ गयी चादर, लोगों ने दे दिए लाखों रूपये, पढ़िए पूरी खबर

UP DESK : उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। इसके मद्देनजर सभी राज्यों में राजनीतिक दलों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। खासकर यूपी के चुनाव पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। जहाँ 403 विधानसभा सीट के लिए चुनाव होंगे। यहां 10 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक सात चरणों में विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे। 10 मार्च को मतों की गणना करायी जाएगी। बता दें की 14 मई को वर्तमान सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। 

हाथरस में विधानसभा का चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के किस्से के बिना अधूरा है। बात 1977 की है जब कल्याण सिंह आपातकाल में 28 महीने जेल की सजा काटकर जेल से बाहर आये थे। लेकिन जेल से रिहा होने के बाद कल्याण सिंह अपने घर अतरौली नहीं गए। जेल से वे सीधे हाथरस गए थे। वहां आकर उन्होंने रामलीला मैदान में जनसभा की थी। इसी सभा में उन्होंने विधानसभा के चार प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन माँगा था। साथ ही उन्होंने लोगों से चंदा से माँगा,ताकि चुनाव लड़ा जा सके। कल्याण सिंह ने चंदा क्या माँगा। चादर छोटी पड़ गयी। 

मैदान में लोगों पदाधिकारियों ने लाखों रूपये चंदा दे दिया। जिसे भारतीय जनता पार्टी के कोष में जमा कराया गया। बाद में जिन प्रत्याशियों के लिए उन्होंने वोट माँगा। सभी प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कहा जाता है की उत्तर प्रदेश का सीएम बनने के बाद भी वे प्रत्याशियों का समर्थन करते थे। यहां के लोग बताते है की हाथरस के हर कार्यकर्ता को कल्याण सिंह नाम से पुकारते थे।      

Suggested News