बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव के दंगल में बिहार के मंगल भी कूदे, नन्दकिशोर पहले से लगा रहे हैं जोर,कई नेताओं सम्भाला मोर्चा

झारखंड चुनाव के दंगल में बिहार के मंगल भी कूदे, नन्दकिशोर पहले से लगा रहे हैं जोर,कई नेताओं सम्भाला मोर्चा

NEWS4NATION DESK : अनुभवी,चुनाव प्रबंधन में माहिर,भाषणबाजी में महारत,जातिगत समीकरण को फिट करने का कौशल रखने वाले बिहार भाजपा के नेताओं को झारखंड चुनाव में मोर्चे पर लगा दिया गया है।

गौरतलब है कि झारखंड चुनाव में अहम जिम्मेवारी बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता व पथ निर्माण मंत्री नन्दकिशोर यादव के कंधे पर है। नन्दकिशोर यादव को झारखंड चुनाव में खासकर अपनी जाति के लोगों को भाजपा से जोड़ने के उद्देश्य से दांव पर लगाया गया है। 

बता दें कि नन्दकिशोर के पास कई विधानसभा चुनाव लड़ने और लड़ाने का अनुभव है। 

झारखंड के चुनावी दंगल में बिहार के मंगल भी कूदे

झाखण्ड में भाजपा की सरकार की वापसी के लिये बिहार के भाजपा नेताओं को चुनावी मोर्चा पर लगा दिया गया है। नन्दकिशोर यादव जहां पूरे झारखण्ड में चुनाव प्रबंधन को देख रहे हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तर-प्रदेश में अपने बेहतर चुनावी प्रबंधन का जलवा दिखा चुके मंगल पांडे को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसी तरह प्रमोद चन्दवंशी, राज्यसभा सांसद सतीश दुबे सहित कई भाजपा के नेताओं को जिम्मेवारी दे दी गयी है।

Suggested News