बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशासन राज में अब घर में घुसकर गोली मारी जा रही है : राजू दानवीर

सुशासन राज में अब घर में घुसकर गोली मारी जा रही है : राजू दानवीर

PATNA : जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव सह पूर्वी चंपारण जिला प्रभारी आनंद कुमार सिंह उर्फ डब्बू सिंह की अपराधियों ने उन्हें पाटलिपुत्र स्थित आवास पर गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रुबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना मिलने के बाद आज जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर अस्पताल पहुंचे। उनके बारे में जानकारी ली और कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है अब अपराधी घर में घुस कर गोली मार रहे हैं। यह प्रदेश में कैसा सुशासन है कि अपराधी बेखौफ होकर घर जाकर गोली मार रहे हैं। 

दानवीर ने कहा कि आनंद सिंह की हालत अभी नाजुक है। वे अभी बोलने की हालत में नहीं हैं। ऐसे में उनके ससुर से हमारी मुलाकात हुई है। घटना किन वजहों को लेकर हुई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। यह अपराधियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा। सूचना है कि पुलिस छानबीन में जुटी है, लेकिन अभी तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला है। हम प्रशासन से आग्रह करते हैं कि जल्द से जल्द वे अपराधियों को पकड़ कर कार्रवाई करें और आनंद सिंह जल्द स्वस्थ हों। 

उन्होंने कहा कि अभी अस्पताल में पार्टी के तमाम बड़े नेता व पदाधिकारी कैम्प कर रहे हैं। सभी उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के मंसूबे कितने हैं, यह साफ जाहिर होता है। सुशासन राज की हालत एसा हैं कि लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट 



Suggested News