बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

AMAZING: तीन महीने में लोगों ने व्हाट्सएप पर बिताया 85 अरब घंटे समय

AMAZING: तीन महीने में लोगों ने व्हाट्सएप पर बिताया 85 अरब घंटे समय

न्यूज़ 4 नेशन डेस्क : सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद और यूज किए जाने वाले मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के बारे में एक रोचक जानकारी सामने आई. एक रपट के अनुसार यह बात सामने आई है कि पूरी दुनिया में तीन महीने में लोगों ने व्हाट्सएप पर 85 अरब घंटे समय बिताया। 

सोमवार की फोब्स की रपट के अनुसार, अमेरिका स्थित एप विश्लेषक कंपनी एप्पटोपिया ने एक आंकड़ा जारी किया है. इस आंकड़े में यह निकल कर सामने आया है कि पिछले तीन महीने में लोगों ने व्हाट्सएप पर 85 अरब घंटे समय दिए हैं. वहीँ फेसबुक यूजर ने तीन महीने में 30 अरब घंटे फेसबुक पर समय बिताया है. 

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप को दुनिया भर में 1.5 अरब लोग यूज करते हैं. और यह सब ज्यादा पसंद किया जाने वाला मैसेजिंग एप  है. इसके साथ ही लोग अन्य कई एप जैसे वीचैट, फेसबुक, मैसेंजर, पेंडोरा, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ट्विटर, गूगल मैप्स अदि पर यूजर अपना सबसे ज्यादा समय बिताते हैं. 

Suggested News