बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इस मामले में पूरे देश में अव्वल बना बिहार, केंद्र सरकार ने जारी किया आंकड़ा

इस मामले में पूरे देश में अव्वल बना बिहार, केंद्र सरकार ने जारी किया आंकड़ा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्री अक्सर दावे करते हैं की राज्य में चलनेवाली कई योजनाओं के आधार पर केंद्र और दुसरे राज्यों में योजनायें चलाई जाती है। इसमें से हर घर नल का जल योजना भी शामिल है। इसी कड़ी में हर घर नल का जल योजना ने पुरे देश में मुकाम हासिल किया है।  भारत सरकार के जल जीवन मिशन-हर घर जल द्वारा जारी तीन अप्रैल के आंकड़ों में इसका उल्लेख किया गया है। 

इस आंकड़े के मुताबिक देश में सबसे अधिक बिहार के ग्रामीण परिवारों के पास नल-जल की सुविधा प्राप्त है। यहां एक करोड़ 57 लाख ग्रामीण घरों में नल से जल की आपूर्ति हो रही है। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है, जहां एक करोड़ तीन लाख परिवारों को नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि बिहार के पंचायती राज और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ 65 लाख घरों में नल-जल का कनेक्शन दिया गया है। लेकिन कई लाभुकों के द्वारा आधार का नंबर नहीं दिये जाने के कारण भारत सरकार के आंकड़ें में 8 लाख कम लाभुक बिहार के दिख रहे हैं।आधार नंबर के साथ ही लाभुकों के आंकड़े केंद्र के पोर्टल पर अपलोड होते हैं। देश में सबसे अधिक बिहार में ग्रामीणों को नल-जल की सुविधा हासिल होने का कारण यह है कि बिहार में वर्ष 2016 में इस योजना की शुरुआत की थी। 

गौरतलब है की 2015 के बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय योजना का एलान किया था। जिसमें हर घर नल का जल पहुँचाने का योजना शामिल किया गया था। राज्य में उनकी सरकार बनने के बाद इस योजना की शुरुआत किया गया। इसी तर्ज पर केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में इसे देशभर में लागू करने की घोषणा की और फिर काम शुरू किया।





Suggested News