बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संकट की इस घड़ी में बिहार पुलिस इंसान तो इंसान जानवरों के लिए भी बने है मसीहा, देखिए यह तस्वीर

संकट की इस घड़ी में बिहार पुलिस इंसान तो इंसान जानवरों के लिए भी बने है मसीहा, देखिए यह तस्वीर

Bhagalpur : कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में त्राहिमाम मचा है। इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए लोग अपने-अपने घरों में कैद है। वहीं कोरोना के योद्धा दिन-रात अपनी जान की परवाह किए वगैर लोगों की सेवा में जुटे है। 

बिहार पुलिस को लेकर लोगों के अंदर एक तरह की यह भावना है कि वह बहुत ही कठोर और लोगों के साथ बर्वरता से पेश आती है। लेकिन इस संकट की घड़ी में उसी बिहार पुलिस का एक ऐसा मानवीय चेहरा सामने आ रहा जिससे लोगों की धारणा निश्चित तौर पर बदलेगी। 

संकट की इस घड़ी में बिहार पुलिस के जवान इंसान तो इंसान जानवरों की सेवा करने से पीछे नहीं हट रहे। 

एक ऐसी ही तस्वीर भागलपुर जिले से सामने आई है। जिसे देखकर आप यह कहे बिना नहीं रह सकेंगे कि पुलिस के अंदर पर दिल होता है। 

दरअसल भागलपुर शहर के  पीर बाबा चौक के पास एक पुलिसकर्मी अपनी व्यस्ततम इयूटी व कोरोना के लॉकडाउन जैसे तनाव के बीच कुछ बंदरों को बिस्कुट खिलाते नजर आए। 

वहीं तस्वीर में साफ-साफ दिख रहा है कि बंदर भी बड़े ही शांति से उनकी ओर से देख रहे है और हाथों से बिस्कुट ले रहे है। 

भागलपुर से अंजनी की रिपोर्ट

Suggested News