बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इस घर में गाय के लिए बना है अलग बेडरूम और टॉयलेट, पालतू कुत्ते की तरह घूमता है बैल

इस घर में गाय के लिए बना है अलग बेडरूम और टॉयलेट, पालतू कुत्ते की तरह घूमता है बैल

DESK : आम तौर पर गाय दूध देती है, इसलिए लोग गाय को पालते हैं। लेकिन वर्तमान समय में खेती में बैल प्रयुक्त नहीं होते ऐसे में लोग इन्हें छोड़ देते हैं। जिससे आवारा पशुओं की तरह बैल सड़कों पर घूमते रहते है। लेकिन राजस्थान में एक परिवार ऐसा है, जिसके घर में गाय, बैल और बछड़ा परिवार के सदस्य की तरह रहते हैं। यह जोधपुर के एक घर की यह हकीकत है, जहां पाल रोड सुभाष नगर में रहनेवाले प्रेम सिंह कच्छवाह और उनकी पत्नी संजू कंवर के घर में गाय बेडरूम में सोती है। 

बैल घर में पालतू कुत्ते की तरह घुमता है। उनके घर में परिवार के सदस्य के अलावा गाय के परिवार के तीन सदस्य भी रहते हैं। इसमें गाय, बैल और उसका बछड़ा शामिल  है। गाय के परिवार के लिए एक रूम है। उनके लिए रूम में पलंग भी रखा है। साथ में मखमली कंबल भी है। यहीं वजह है की क्षेत्र में इनका घर काऊ घर के नाम से प्रसिद्ध है। संजू कंवर ने कहा की बछड़े की उम्र एक साल है। जिसका नाम उन्होंने पृथु रखा है। उन्होंने बताया कि सुबह वे अपने बछड़े को चारा खिलाकर स्नान करा देती हैं। इसके बाद जैसे ही वह सूखता है, सीधा कमरे में जाकर पलंग पर चढ़ जाता है। वहां पर करीब 2 घंटे आराम करता है। 

संजू ने गाय के इस परिवार गाय, बैल और बछड़े को ऐसी ट्रेनिंग दे रखी है कि वे गोबर करने एक निर्धारित जगह ही जाते हैं। ऐसे में उनका टॉयलेट अलग ही बना रखा है। संजू का कहना है कि घर में रहते हैं, बिस्तर पर सोते हैं, लेकिन गंदगी नहीं करते। अब यह परिवार राजस्थान में इतना प्रसिद्ध है की कहीं भी काऊ घर के बारे में पूछ लीजिये। लोग सीधे संजू के घर के पहुंचा देते है। 


Suggested News