बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सकंट की इस घड़ी में गरीबों की मदद में जुटे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, मजदूरों के घर पहुंचा रहे खाना

सकंट की इस घड़ी में गरीबों की मदद में जुटे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता,  मजदूरों के घर पहुंचा रहे खाना

Kishanganj : कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरा देश 14 अप्रैल तक लॉक डाउन है। इस लॉक डाउन का सीधा असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है। रोज कमाने खाने वाले इन मजदूरों के सामने खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है। 

संकट की इस घड़ी में सरकार, समाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने स्तर से इनकी सहायता में जुटे हैं। 

इस कड़ी में किशनगंज के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इनके लिए सामुदायिक किचन की व्यवस्था की है।  कार्यकर्ता खुद भोजन तैयार कर गरीबों की बस्ती उनके घरों तक भोजन पानी पहुंचा रहे है। 

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरफराज खाना ने बताया कि बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल और कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम के  निर्देश पर युवा कांग्रेस गरीब परिवार और बेबस मजदूरों के मदद के लिए यह काम कर रही है।

जिले के गरीबों,  मजलूमों, मुसाफिरों के लिए खाने का इंतजाम घर पर पहुंचाने के लिए मेहनत किया जा रहा है। 

इस काम में किशनगंज युवा कांग्रेस अध्यक्ष सरफराज खान, शंभु यादव, मुश्तफा हुसैन ,सद्दाम हुसैन, इकबाल के साथ अन्य कार्यकर्ता में मौजुद जुटे।

किशनगंज से मो. साजिद हुसैन की रिपोर्ट

Suggested News