बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के इस थाने में धूमधाम से कराई गई प्रेमी जोड़े की शादी, पुलिसवालों ने किया बारातियों का स्वागत, दुल्हन का किया कन्यादान

बिहार के इस थाने में धूमधाम से कराई गई प्रेमी जोड़े की शादी, पुलिसवालों ने किया बारातियों का स्वागत, दुल्हन का किया कन्यादान

KAIMUR : जिले के अनोखी शादी का मामला सामने आया है। जहाँ भभुआ थाना में पुलिस ने प्रेमी जोड़े की धूमधाम से शादी कराई गयी है। शहर के लोग और पुलिस वाले इस शादी में बाराती बने। विवाह का कार्यक्रम भभुआ थानाध्यक्ष रामानन्द मंडल के नेतृत्व में किया गया। आपको बता दें कि इस शादी को लेकर भभुआ टाउन थाना को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था, जो देखने में काफी आकर्षक नजर आ रहा था। 

इस मामले को लेकर भभुआ थानाध्यक्ष रामानन्द मंडल ने बताया कि लड़की भभुआ के अखलासपुर गाँव की आरती कुमारी है तो वहीं लड़का कबार गाँव का अजय पासवान है। दोनों भभुआ थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। उन्होंने कहा की लड़का और लड़की एक दूसरे से प्रेम करते थे और एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के घर वाले लाख समझाने के बाद भी इस शादी से इनकार कर रहे थे। हालाँकि लड़की चाहती थी की मेरी शादी धूमधाम से हो। जिसके बाद पुलिस की अगुआई में यह शादी थाना में कराई जा रही है। जहाँ पुलिस वाले लड़की के तरफ से है। वहीँ यहाँ का सारा इंतजाम पुलिस के द्वारा ही किया गया है। लड़की का कन्यादान भी पुलिस ही करेगी। थानाध्यक्ष ने बताया की यह शादी पुलिस और पब्लिक के बीच सामंजस्य बनाये रखने को लेकर धूमधाम से थाने में कराई जा रही है। पुलिस वाले लड़की के पक्ष से है और शादी के बाद लड़की का विदाई भी हम पुलिस वाले ही करेंगे। 

वहीं दुल्हन बनी आरती कुमारी ने बताया की हमने ऐसी शादी कभी नही देखी थी। मेरी शादी पुलिस के सहयोग एवं देख रेख में भभुआ थाना में कराया जा रहा है। मुझे काफी अच्छा लग रहा है। मैं भभुआ थानाध्यक्ष एवं पुलिस की सभी टीम को बहुत बहुत धन्यवाद देती हूं। मैं इस शादी से बहुत खुश हूं।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News