बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ट्रांसपोर्ट सर्विस वेयर हाउस में हथियार के बल पर अपराधियों ने लाखों की लूट को दिया अंजाम, गोलीबारी करते हुए भागे

ट्रांसपोर्ट सर्विस वेयर हाउस में हथियार के बल पर अपराधियों ने लाखों की लूट को दिया अंजाम, गोलीबारी करते हुए भागे

PATNA : राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना इलाका में हथियार के बल पर अपराधियों ने नगदी सहित अन्य सामान  की लूटपाट की और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर स्थित ट्रांसपोर्ट वेयर हाउस में बीते देर रात को हथियार बन्द अपराधियों ने हथियार के बल पर गोलीबारी करते हुए 55 हजार नगदी सहित कर्मी से मारपीट करते सोने की चैन व चार मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान ले भागे। वही अपराधियों ने कैमरे के डीबीआर भी उखाड़ ले गये। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस व एक गोली का खोखा बरामद किया है। घटना के बाद से इलाके में एक बार फिर अपराधियों का दहशत का माहौल बन चुका है। 

वही ट्रांसपोर्ट वेयरहाउस कंपनी  बिहटा के पार्टनर अमित कुमार ने बताया कि बीती देर रात को दो की संख्या में हथियार बन्द अपराधियों ने हथियार के बल पर गोलीबारी करते हुए कर्मियों से मारपीट कर के लाखों के सामान और नगद ले भागे हैं। इस मामले में स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस मौके पहुंची और घटनास्थल से जिंदा गोली एवं पिलेट गोली का खोखा बरामद किया है। साथ ही अमित कुमार ने बताया कि दो लोग हेलमेट पहनकर अब हाउस ऑफिस में पहुंचे उस वक्त हमारी एक गाड़ी डिलीवरी कर वापस लौट रहा था उसके अंदर रखें कैश रुपए भी लूट कर फरार हो गए। 

वही, इस सम्बंध में बिहटा थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए ने बताया कि दो की सँख्या में नकाबपोश अपराधियों ने थाना क्षेत्र के राघोपुर स्थित एक निजी हब ट्रांसपोर्ट सर्विस ऑफिस में बीते देर रात लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है.जहां लगभग 55 हजार कैस सहित अन्य समान ले भागे। इस दौरान अपराधियों ने ऑफिस में लगे डीवीआर को भी उखाड़ कर अपने साथ लले गए हैं।

 फिलहाल  अमित कुमार सिंह के तरफ से लिखित आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी हालांकि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क्षेत्र में नाकाबंदी कर जुटी हुई है।


Suggested News