बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में डॉक्टर से दिखाकर लौट रही महिला को अनियंत्रित हाईवा ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

वैशाली में डॉक्टर से दिखाकर लौट रही महिला को अनियंत्रित हाईवा ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

VAISHALI : जिले के महुआ थाना क्षेत्र के हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग पर महुआ थाना के पास डॉक्टर से दिखाने आ रही महिला को तेज रफ्तार हाईवे ने कुचल दिया। जिससे महिला की मौत मौके पर ही हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वहीँ इस घटना की सूचना महुआ थाने की पुलिस को दी गई‌। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर जाम हटवाया।

वहीँ पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक महिला की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के हिदायतपुर गांव निवास रामसागर राय के 40 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर से दिखाने अपने घर से महुआ बाजार आई थी। तभी महुआ थाना के निकट अनियंत्रित हाईवे ने महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही पुलिस ने हाईवे को जप्त कर लिया है। ड्राइवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

इस संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मौके से हाईवे को जप्त कर लिया गया है। चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट

Suggested News