बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में बंधन बैंक कर्मी ने ही रची लूट की साजिश, नगद और मोबाइल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

वैशाली में बंधन बैंक कर्मी ने ही रची लूट की साजिश, नगद और मोबाइल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

VAISHALI : जिले के भगवानपुर में बंधन बैंक कर्मी से एक माह पहले हुए लूट का मामला फर्जी निकला है। जिसका खुलासा करते हुए लूट का केस दर्ज कराने वाले कर्मी को ही पुलिस ने सारे पैसे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


दरअसल 23 जून को बंधन बैंक के कर्मी अनुज कुमार ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे उसने आरोप लगाया था कि वह बैंक का लगभग डेढ़ लाख रुपया लेकर जा रहा था। तभी अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर पैसा और मोबाइल लूट लिया है। 

जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान शुरू किया तो पता चला कि जिस मोबाईल के लुटे जाने की बात कर्मी ने बताई थी। उसी नंबर का दूसरा सीम एक्टिव है जो अनुज कुमार का है। जिसके बाद पुलिस ने जब कर्मी से कड़ाई से पूछताछ की तो फर्जी लूटकांड की परत दर परत खुलता चला गया। कर्मी के घर से ही पुलिस ने सारा पैसा बरामद कर लिया। जिसके बाद आरोपी कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

हालांकि गिरफ्तार कर्मी ने बताया कि वह गरीब परिवार से आता है और उसकी बाइक भी चोरी हो गई थी। इसलिए उसने बैंक का पैसा गबन करने के लिए लूट की झूठी कहानी बता कर केस दर्ज कराया था।

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News