बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उतरी भारत का तिरूपति धाम कहे जानेवाले विष्णु धाम में पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन का शुभारंभ

उतरी भारत का तिरूपति धाम कहे जानेवाले  विष्णु धाम  में पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन का शुभारंभ

SHEIKHPURA : उतरी भारत का तिरूपति धाम  कहे जानेवाले विष्णु धाम सामस महोत्सव का उत्साह क्षेत्र में जमकर देखा जा रहा है। शुक्रवार को इस महोत्साव का शुभारंभ बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर शेखपुरा डीएम सावन कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी और महोत्सव से जुड़े कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। 

5 दिनों तक चलने वाले विष्णु धाम महोत्सव को लेकर पूरी व्यवस्था की गई ।यहां दूरदराज के लोग मेला देखने आते हैं ।5 जुलाई 1992 में शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के सामस गांव में तालाब खुदाई के दौरान 14 वीं शताब्दी में बने भगवान विष्णु के भव्य मूर्ति मिला था। जिसके बाद गांव वालों के सहयोग से वर्ष 2007 में विष्णु धाम महोत्सव का आयोजन किया गया ।जिसके बाद से लगातार यह महोत्सव का सिलसिला जारी है।

 वहीं इस मौके पर बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यह काफी भव्य मूर्ति है। वही इस क्षेत्र को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित करने को लेकर शेखपुरा डीएम को पर्यटन विभाग में विकास किए जाने को लेकर रोडमैप तैयार का निर्देश दिया है और वह स्वयं भी इस पर पहल कर पर्यटक क्षेत्र विकसित करने की दिशा में कार्रवाई की बात कही है।

गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड से 5 किलोमीटर दूर सामस गांव में तालाब खुदाई के दौरान 5 फुट 3 इंच लंबे काले ग्रेनाइट के पत्थर के भगवान विष्णु का प्रतिमा का विशेष महत्व है और यहां दूरदराज के लोग काफी श्रद्धा से भगवान की पूजा अर्चना करने आते हैं।जबकि यहाँ भव्य मंदिर निर्माण का कार्य भी जारी है।

विष्णु धाम सामस में भगवान विष्णु की प्रतिमा विश्व में सबसे बड़ी प्रतिमा कि बात किशोर कुणाल ने कहा था और तबसे मेला का आयोजन किया जाने लगा इस अवसर पर विष्णु धाम के अध्यक्ष शेखपुरा के पुर्व जिला चिकित्सा पदाधिकारी डा कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह पुर्व जिला परिषद डा किरण कुमारी प्रो विपिन सिंह एवं अन्य लोग मौजूद अपना प्रकाश डाला।

सीएम भी आ चुके, लेकिन अब भी उद्धार का इंतजार

विष्णु धाम सामस में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भगवान विष्णु धाम सामस में दर्शन करने आ चुके हैं।लेकिन अभी तक बिहार सरकार के तरफ से पर्यटक के रूप में कोई भी कदम नहीं उठाया जा सका है। पर्यटन के लिए सामस धाम किसी महापुरुष के उद्धार का वाट जोह रहा है. भगवान विष्णु इसके लिए किसको यशस्वी महापुरुष का भाग प्रदान करते हैं


Suggested News