बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बड़ा हादसा, विद्यालय की सीढ़ी ढहने से एक छात्रा की मौत, 4 घायल

बेगूसराय में बड़ा हादसा, विद्यालय की सीढ़ी ढहने से एक छात्रा की मौत, 4 घायल

BEGUSARAI: बेगुसराय में एक बड़ी घटना सामने आई है जहां एक विद्यालय   के सीढ़ी का छज्जा गिरने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि चार लड़कियां घायल हो गयी। घटना शामहो प्रखंड के समहो स्थित कल्याण सिंह उच्च  विद्यालय का है जहा अचानक सीढ़ी टूटकर गिर गया। घायल छात्राओं का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है ।

बताया जा रहा है कि शामहो प्रखंड के कल्याण सिंह उच्च विद्यालय मैं आज दिन के तकरीबन 1 बजकर 30 मिनट पर चार से पांच की संख्या में लड़कियां सीढ़ी पर चढ़ कर बात कर रही थी तभी अचानक सीढ़ी का छज्जा गिर पड़ा और सभी लड़कियां घायल हो गई। हालांकि सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग आनन-फानन में बच्चियों को इलाज कराने के लिए स्थानीय पीएससी ले गए। 

 वहीं इस घटना में पप्पू सिंह की पुत्री 10वीं क्लास की छात्रा फूल कुमारी की मौत हो गई। जबकि पल्लवी कुमारी और गौरी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। 

इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा गया और लोगो ने शव के साथ थाना और प्रखंड कार्यालय का घेराव किया ।लोगो की मांग है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच हो और संवेदक पर 302 का मुकदमा दर्ज हो।

 स्थानीय लोगों की यह भी मांग है कि सरकार मृतक छात्रा के परिजनों को  सरकारी नौकरी के साथ-साथ 30 लाख रुपया और घायल के परिजनों को 10 लाख रुपया मुआबजे के रूप मे दे। समाचार लिखे जाने तक लोग शव के साथ थाना और प्रखंड कार्यालय  का घेराव किये हुए हैं।

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News