बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ये भोजपुरी स्टार्स इनकम में बॉलीवुड स्टार्स को दे रहे टक्कर

ये भोजपुरी स्टार्स इनकम में बॉलीवुड स्टार्स को दे रहे टक्कर

N4N Desk: बॉलीवुड को इंडिया में एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा जरिया माना जाता है लेकिन बॉलीवुड को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री जबरदस्त टक्कर देता है. बिहार थिएटर में अगर सलमान खान की मूवी लगी हो और दूसरी तरफ पवन सिंह और अक्षरा की लगी हो तो भीड़ भोजपुरी फिल्म की तफ ही अधिक होती है. सांग रिलीज होते ही वायरल हो जाता है. 

ये तो हुई फिल्म की बात अब अगर इनकम की बात करें तो उसमे भी भोजपुरी स्टार बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. इनकम में भी भोजपुरी स्टार उन्हें टक्कर दे रहे है.

भोजपुरी के स्टार मनोज तिवारी एक्टर होने के साथ-साथ वह एक गायक भी हैं। इन्होंने भोजपुरी में कदम गाने के एल्बम के साथ रखा था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में हाथ अाजमाया जो कि आज बड़े अभिनेता बनकर उभरे हैं। उनकी एक फिल्म की फीस लगभग 50 से 55 लाख की है। मगर वह इन दिनों फिल्मों में कम देखे जाते हैं और राजनीति में ज्यादा सक्रिय हैं।

भोजपुरी के स्टार रवि किशन भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड और दक्षिण फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। बता दें कि वह एक फिल्म में काम करने का लगभग 50 लाख लेते हैं। वह आज भी 15 से 20 भोजपुरी फिल्में कर लेते हैं। उनकी आखरी फिल्म साल 2015 में 'पंडित जी बताई न बियाह कब होई 2' आई थी। बताया जाता है कि इन दिनों रवि किशन फिर से बॉलीवुड और दक्षिण सिनेमा में लौट गए हैं और वहीं पर व्यस्त हैं.

भोजपुरी के फेमस गायक हैं पवन सिंह। इनका गाना 'लगावेलु लिपिस्टिक' काफी फेमस है और इस गाने को विदेशों में भी बहुत सुना जाता है। इनको एक फिल्म के लिए लगभग 45 से 50 लाख रुपए मिलते हैं। बता दें कि वह पिछले साल भोजपुरी इंडस्ट्री से सबसे अधिक टैक्स चुकाने वाले शख्स रहे हैं।

 

Suggested News