बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर में 2024 के लोकसभा चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के नेताओं के साथ की बैठक

बक्सर में 2024 के लोकसभा चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के नेताओं के साथ की बैठक

BUXAR : 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय सभागार में राजनीतिक पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओ की संख्या 12 लाख 85 हजार 717 है। जिसमे ट्रांसजेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 10 है। नए मतदाताओ का नाम जोड़ने के लिए दो महीने तक महाभियान चलाकर युवा मतदातों का नाम जोड़ने के साथ ही सेक्स रेशियो को भी अपडेट किया जाएगा। वर्तमान में निर्वाचन सूची में एक हजार पुरुषों पर महिला मतदातों की संख्या 900 है। जबकि जनगणना में यह संख्या 922 है।

मतदाताओ की कुल संख्या 

जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार जिले के 199 ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल पुरुष मतदातोंओ की संख्या 1 लाख 80 हजार 754 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 569 है, जबकि ट्रांसजेंडर की संख्या एक है। 200 बक्सर विधानसभा क्षेत्र में कुल पुरुष मतदातों की संख्या 1 लाख 53 हजार 365 है। जबकि महिला मतदाताओ की संख्या 1 लाख 38 हजार 471 है। ट्रांसजेंडर मतदाताओ की संख्या 5 है। 201 डुमराव विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओ की संख्या 1 लाख 69 हजार 216 है। जबकि महिला मतदातोंओ की संख्या 1 लाख 52 हजार 259 है । वही इस विधानसभा क्षेत्र में ट्रांसजेंडर मतदाताओ की संख्या 4 है। 202 राजपुर (s c) विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओ की संख्या 1 लाख 73 हजार 215 है। जबकि महिला मतदाताओ की संख्या 1 लाख 57 हजार 858 वही ट्रांसजेंडर की संख्या शून्य है।

एक हजार पुरुष पर महिला मतदाताओ की संख्या 

बक्सर जिले के चारो विधानसभा क्षेत्र में औसत एक हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओ की संख्या 900 है। 199 ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 888.33, वही 200 बक्सर विधानसभा क्षेत्र में एक हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओ की संख्या 902.89 है। जबकि 201 डुमराँव विधानसभा क्षेत्र में एक हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओ की संख्या 899.79, वही 202 राजपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक एक हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओ की संख्या 911.34 है।

मतदान केंद्रों की संख्या 

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र की संख्या 346, बक्सर विधानसभा क्षेत्र में 295, डुमराँव विधानसभा क्षेत्र में 335, जबकि राजपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 347 है। गौरतलब है कि अंतिम मतदाता सूची 5 जनवरी 2024 को प्रकाशित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में विविपैट एवं ईवीएम  मशीनों की संख्या औसत से अधिक है। जिला प्रशासन पूरी तरह से केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारी पूरी कर लिया है। सभी राजनीतिक पार्टियों से बूथ एजेंट की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का जिलाधिकारी ने अपील किया है।

वहीँ गुरुवार को अहर्ता तिथि 01.01.2024 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अरवल जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा अपने कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि शामिल हुए। दिनांक 27.10.2023 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाषन किया जाएगा और दिनांक 27.10.2023 से 09.12.2023 तक सभी योग्य व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा एवं मृत व्यक्तियों का नाम हटाया जाएगा। सभी राजनीतिक दल को यह भी सूचित किया गया कि अरवल विधान सभा क्षेत्र में युक्तिकरण के क्रम में तीन नये मतदान केन्द्र बनाये गये है। साथ ही यह भी बताया गया कि दिनांक 07.11.2023 से 12.11.2023 तक ईवीएम का एफ एल सी का काम किया जाएगा।

बक्सर से संदीप वर्मा और अरवल से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News