बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के विक्रम में कातिबों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल, रजिस्ट्रार पर लगाया गंभीर आरोप

पटना के विक्रम में कातिबों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल, रजिस्ट्रार पर लगाया गंभीर आरोप

पटना. विक्रम में रजिस्ट्री कार्यालय के कातिबों ने रजिस्ट्रार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। इस दौरान दस्तावेज नवीन संघ विक्रम शाखा के कातिबों ने रजिस्ट्रार के खिलाफ जमकर नारे लगाये। इस दौरान कातिबों ने रजिस्ट्रार पर गंभीर आरोप लगाया है और मोटी रकम उगाही करने का आरोप लगाया।

संघ के अध्यक्ष ने बताया कि विक्रम रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्रार ने अपना एकछत्र राज्य कायम कर रखा है। उन्होंने रजिस्ट्रार पर आरोप लगाया कि विक्रम में जमीन रजिस्ट्री करने आये लोगों से मोटी रकम की उगाही करते हैं। साथ रजिस्ट्री कार्यालय में स्थल जांच के नाम पर पैसे की उगाही की जाती है, विधवा प्रमाण पत्र जांच के नाम पर मोटी रकम की मांग की जाती है। इतना ही नहीं 10 से 20 डिसमिल जमीन पर रजिस्ट्री के लिए कई तरह के कागजात मांग कर लोगों को परेशान किया जाता है।

वहीं संघ के सचिव ने बताया कि रजिस्ट्री की समय खत्म होने के बाद चालान को दूसरे दिन पुनः रजिस्ट्री के लिए एक मोटी रकम की मांग की जाती है। इनसे परेशान वहां के कातिब ने गुरुवार को सड़क पर उतर कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की। 

वहीं रजिस्ट्रार पप्पू कुमार ने बताया कि संघ के लोग यहां अपनी मनमानी करना चाहते हैं। यहां उनकी अपनी मनमानी यहां चलने नहीं दी जाएगी। आरोप के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार के पास बहुत सारे विकल्प खुले हैं और यहां प्रतिदिन लोगों के काम हो रहे हैं।


Suggested News