बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंडिया गठबंधन पतन के कगार पर... जदयू का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, सीएम नीतीश के बार बार अपमान से व्यथित हुई JDU

इंडिया गठबंधन पतन के कगार पर... जदयू का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, सीएम नीतीश के बार बार अपमान से व्यथित हुई JDU

पटना. इंडिया गठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बार बार अपमान किया गया है. सीएम नीतीश और जदयू सबकुछ झेलते रही है. लेकिन अब इंडिया ब्लॉक पतन के कगार पर है. विपक्ष के इंडिया को बड़ा झटका देते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता केसी त्यागी ने शनिवार को कांग्रेस पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बार-बार "अपमान" करने का आरोप लगाया। त्यागी ने दावा किया कि इंडिया ब्लॉक पतन के कगार पर है और उन्होंने कहा कि कुमार यह नहीं देख पा रहे हैं कि इंडिया ब्लॉक की पार्टियाँ "सर्व-शक्तिशाली" भाजपा से कैसे लड़ सकती हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इंडिया गुट पतन के कगार पर है। पंजाब, पश्चिम बंगाल और बिहार में इंडिया ब्लॉक पार्टियों का गठबंधन लगभग ख़त्म हो चुका है।

केसी त्यागी ने इस बात को दोहराया कि कुमार को कभी भी गठबंधन में पद की लालसा नहीं रही लेकिन कांग्रेस नेतृत्व के एक वर्ग ने बार-बार उनका अपमान किया। त्यागी ने कहा कि जद (यू) अध्यक्ष कुमार जिस लक्ष्य और इरादे के साथ गैर-कांग्रेसी दलों को कांग्रेस के साथ लाने में सफल हुए, वह विफल हो गया हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश को "गलत समझा गया"। सीएम नीतीश को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज है. उनके एनडीए में जाने के पूरे आसार बन गए हैं. माना जा रहा है कि सीएम नीतीश जल्द ही इस्तीफा देंगे और अब भाजपा के सहयोग से फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 

दरअसल, 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में जेडीयू के 45 सदस्य हैं जबकि एनडीए के 82 सदस्य हैं। सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या समूह को 122 विधायकों की जरूरत होती है। राजद, कांग्रेस और वाम दलों के पास 114 विधायक हैं। 79 विधायकों के साथ राजद सबसे बड़ी पार्टी है। 

Suggested News