बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक दिन में 2.34 लाख मिले नए संक्रमित, सिर्फ 7 राज्यों में 69.05 फीसदी मरीज

एक दिन में 2.34 लाख मिले नए संक्रमित, सिर्फ 7 राज्यों में 69.05 फीसदी मरीज

New Delhi : देश में कोरोना की रफ्तार कम होती नजर नहीं आ रही है। हर राज्य, हर शहर में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को पहली बार ऐसा हुआ जब एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 2 लाख 33 हजार 757 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 1 लाख 22 हजार 839 मरीज रिकवर भी हुए। अब देश में1.45 करोड़ लोग इस महामारी को पार कर चुके हैं। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा आज शाम तक डेढ़ करोड़ के पार हो जाएगा।

69.05% यानी 1.61 लाख मरीज केवल राज्यों में बढ़े
 शुक्रवार को 1 लाख 61 हजार 422 यानी 69.05% नए मरीज केवल 7 राज्यों में बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 63,729, उत्तर प्रदेश में 27,360, देश की राजधानी दिल्ली में 19,486, कर्नाटक में 14,859, छत्तीसगढ़ में 14,912, मध्य प्रदेश में 11,045 और केरल में 10,031 लोग संक्रमित पाए गए। इन्हीं राज्यों में सबसे ज्यादा 939 यानी 70.17% मौतें भी दर्ज की गई हैं।

श्मशान घाट और कब्रिस्तान में नहीं मिल रही जगह

संक्रमण के चलते इन 24 घंटों के अंदर 1,338 मरीजों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों का ये आंकड़ा तो सरकारी है। विडंबना यह कि बीमार होने के बाद मरीजों को अस्पताल में बेडों के लिए इंजतार करना पड़ रहा है, वहीं मरने के बाद उनकी अंतिम क्रिया क्रम के लिए श्मशान घाटों, कब्रिस्तानों में लाइन लगाना पड़ रहा है। वहां से जो तस्वीरें सामने आ रहीं हैं वो वाकई में डराने वाली होती हैं। आप श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों में लग रही लंबी कतारों से इसका अंदाजा लगा सकते हैं।


  • देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.33 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,338
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.22 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.45 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.26 करोड़
  • अब तक कुल मौत: 1.75 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 16.73 लाख

Suggested News