बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत ने इंग्लैंड को रौंदा, सीरीज हुई मुट्ठी में, 5 विकेट से रांची टेस्ट मैच जीता

भारत ने इंग्लैंड को रौंदा, सीरीज हुई मुट्ठी में, 5 विकेट से रांची टेस्ट मैच जीता

PATNA: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में आज चौथा टेस्ट मैच खेला गया। इस टेस्ट के चौथे दिन ही टीम इंडिया ने अपनी जीत पक्की कर ली है। भारत ने 5 विकेट से इंग्लैंड को हरा दिया है। इंग्लैंड ने इस टेस्ट में टीम इंडिया को 192 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे इंडिया ने 5 विकेट रहते हुए अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया टेस्ट मैच जीतने के साथ साथ 3-1 से सीरीज भी अपने नाम कर लिया है। 

आज का मैच रोमांच से भरा रहा। एक समय भारत ने सिर्फ 120 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, हालांकि, इसके बाद शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने 77 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी। गिल 52 और जुरेल 39 रनों पर नाबाद लौटे। भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य मिला था। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड की टीम 46 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में उतरी थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में उनकी कुल बढ़त 191 रन की हुई थी।

मालूम हो कि, भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य मिला था। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड की टीम 46 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में उतरी थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में उनकी कुल बढ़त 191 रन की हुई थी। वहीं आज चौथे दिन भारत ने बिना विकेट गंवाए 40 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को पहला झटका 84 के स्कोर पर लगा जब जो रूट ने यशस्वी जायसवाल को जेम्स एंडरसन के हाथों कैच कराया। वह 37 रन बना सके। 

वहीं फिर रोहित शर्मा भी टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्हें टॉम हार्टले ने बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। रोहित 55 रन बना सके। रजत पाटीदार फिर फेल रहे और खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा भी कुछ खास नहीं कर सके और चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्टले ने जडेजा और सरफराज खान को लगातार दो गेंद पर पवेलियन भेजा। सरफराज खाता नहीं खोल सके और कैच आउट हुए। इसके बाद जुरेल और शुभमन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और सूझबूझ के साथ खराब गेंद पर चौके जड़े, और भारत को अजेय किया। 

Suggested News