PATNA : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि जलवायु प्रदूषण रोकने की दिशा में भारत को अहम कामयाबी मिली है। भारत की पहल से अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में अब अमेरिका भी शामिल हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहल से भारत के वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड के मंत्र पर पूरी दुनिया का भरोसा बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पर्यावरण एवं श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता एवं पहलों से आज यह वैश्विक स्तर पर एक प्रभावशाली देश बनकर उभरा है। पहले देश के समग्र विकास को टुकड़ों में देखा जाता था, सियासी चश्मे से देखा जाता था। आज देश के विकास को 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना से देखा जाता है। विकास को अब देश की एकता-अखंडता का पर्याय माना जाता है।
अरविन्द सिंह ने कहा है कि लंदन में ग्लासगो में भारत का सुझाव मंजूर हुए है। 200 देश जलवायु समझौते को तैयार इससे विश्व पटल पर भारत की धमक बढ़ी है।जीवाश्म ईंधनों का उपयोग चरणबद्ध तरीके से बंद करने के बजाय इसके उपयोग को चरणबद्ध तरीके से कम करने के भारत के सुझाव को महत्व देते हुए लंदन में ग्लासगो में सीओपी 26 शिखर सम्मेलन में लगभग 200 देश शनिवार को एक जलवायु समझौते के लिए तैयार हुए, जिससे विश्व पटल पर भारत की धमक बढ़ी।
उन्होंने कहा की इसके साथ ही ग्लासगो जलवायु समझौता हानिकारक जलवायु प्रभाव वाली ग्रीनहाउस गैसों के लिए जिम्मेदार कोयले के उपयोग को कम करने की योजना बनाने वाला पहला संयुक्त राष्ट्र जलवायु समझौता बन गया है। विश्वभर में भारत सरकार के दूरदर्शी नीति एवं रिफॉर्म्स की प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पर्यावरण वन एवं श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव के दृढ़ इच्छाशक्ति वाली कर्तव्यनिष्ठ नेतृत्व में भारत में प्रगतिशील बदलाव हो रहा है।