बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जम्मू कश्मीर को UT का दर्जा दिए जाने के बाद नये राजनीतिक मानचित्र को बिहार के सभी स्कूलों में प्रदर्शित करने के निर्देश

जम्मू कश्मीर को UT का दर्जा दिए जाने के बाद नये राजनीतिक मानचित्र को बिहार के सभी स्कूलों में प्रदर्शित करने के निर्देश

PATNA: भारत के अपडेटेड राजनैतिक मानचित्र का बिहार के सभी विद्यालयों में प्रदर्शित करने और उसे व्यवहार में लाने का आदेश शिक्षा विभाग ने दिया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सचिन्द्र कुमार ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वार निर्देश में बताया गया है कि भारत सरकार के मंत्रिमंडल सचिव के पत्र के आलोक में निर्देशित किया गया है कि संविधान संशोधन के अनुसार नया यूटी के रुप में जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार नया मानचित्र सभी विद्यालयों के दिवाल पर चिपकाना है। इसके साथ ही पढ़ाने में नये राजनैतिक मानचित्र का समावेश करना है। नये राजनैतिक मानचित्र का उपयोग सभी संस्थान, सभी विभाग, सभी संगठन और सभी प्रशिक्षण संस्थान को करना है।

सभी विद्यालयों को पाठ्यपुस्तक को संशोधित कर नया राजनैतिक मानचित्र को शामिल करना है। नया राजनैतिक मानचित्र सर्वे ऑफ इंडिया द्वार तैयार किया गया है। जो वेबसाइट WWW.surveyofindia.gov.in पर डाउनलोड किया जा सकता है। सभी विद्यालयों में इसका समुचित उपयोग अध्ययन अध्यापन में करने का निर्देश जारी किया गया है। 



Suggested News